Get App

Shaheen Bhatt Engaged: भट्ट परिवार में फिर गूंजेंगी शहनाई, शाहीन भट्ट ने की सगाई... आलिया भट्ट के जीजू और बहन की तस्वीरों पर डालिए एक नजर

Shaheen Bhatt Engaged: भट्ट परिवार में खुशी का माहौल है क्योंकि आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और फिटनेस कोच ईशान मेहरा से सगाई कर ली है। शाहीन ने सोशल मीडिया पर सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिस पर बॉलीवुड सितारों और फैंस ने जमकर प्यार बरसाया।

Shradha Tulsyan
अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 15:07
Shaheen Bhatt Engaged: भट्ट परिवार में फिर गूंजेंगी शहनाई, शाहीन भट्ट ने की सगाई... आलिया भट्ट के जीजू और बहन की तस्वीरों पर डालिए एक नजर

शाहीन ने 17 अप्रैल, 2026 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई की कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में कपल बेहद खुश नजर आ रहा है और शाहीन अपनी डायमंड रिंग दिखा रही हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए शाहीन ने एक मजाकिया नोट लिखा— "We may have overdone this whole liking each other thing." उनकी इस पोस्ट पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने जमकर प्यार लुटाया।

ईशान मेहरा एक फिटनेस कोच हैं। शाहीन और ईशान लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। पिछले साल शाहीन ने ईशान के जन्मदिन पर उनके रिश्ते को सॉफ्ट लॉन्च किया था।

दिलचस्प बात यह है कि आलिया भट्ट ने भी अप्रैल के महीने में ही रणबीर कपूर से शादी की थी। अब शाहीन ने भी अप्रैल में ही अपनी सगाई का ऐलान कर इस महीने को परिवार के लिए और भी खास बना दिया है।

शाहीन की पोस्ट पर आलिया भट्ट, सोनी राजदान, अनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा ने कमेंट कर बधाई दी। अर्जुन कपूर और जोया अख्तर जैसे सितारों ने भी कपल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

शाहीन के पूर्व पार्टनर और स्टैंड-अप कॉमेडियन रोहन जोशी ने भी इस कपल को बधाई दी। उन्होंने लिखा "ओह माय गॉड, बधाई हो!" उनके इस कमेंट ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा।

शाहीन के फैंस भी इस खबर से काफी भावुक नजर आए। कई लोगों ने लिखा कि वे शाहीन के लिए बहुत खुश हैं और उनके जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें