Get App

Zanai Bhosle: जब जनाई भोसले ने बताया कि वह अपनी दादी आशा भोसले से कितना प्यार करती हैं, बोलीं-मैं उन्हें किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहती

Zanai Bhosle: एक थ्रोबैक वीडियो में ज़नाई भोसले को अपनी प्यारी दादी आशा भोसले के साथ बॉन्ड को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने रोते हुए कहा था कि वह मेरे सबसे करीब हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 1:32 PM
Zanai Bhosle: जब जनाई भोसले ने बताया कि वह अपनी दादी आशा भोसले से कितना प्यार करती हैं, बोलीं-मैं उन्हें किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहती
जब जनाई भोसले ने बताया कि वह अपनी दादी आशा भोसले के साथ अपने स्ट्रॉन्ग बॉन्ड के बारे में खुलकर बात की...

Zanai Bhosle: दिवंगत महान गायिका आशा भोसले का अपनी पोती ज़नाई भोसले के साथ बहुत गहरा रिश्ता था। उन्हें अक्सर ज़नाई के साथ कई इवेंट में देखा जाता था और वे सोशल मीडिया पर भी उनके साथ बिताए प्यार भरे पलों को साझा करती थीं। आशा भोसले के निधन के बाद ज़नाई टूट गई हैं। वह दादी के पार्थिव शरीर को देख बार-बार रो रही हैं।

इस बीच उनका एक पुराना वीडियो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ज़नाई अपनी दादी के बारे में बात करते हुए काफ़ी इमोशनल नज़र आ रही हैं। इस क्लिप में, वह नम आंखों से आशा भोसले के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करती हैं, और बताती हैं कि वह अपनी दादी को कभी भी किसी और के साथ बांटना नहीं चाहती थीं।

फिल्मीज्ञान द्वारा साझा किए गए एक थ्रोबैक वीडियो में ज़नाई भोसले को अपनी दादी आशा भोसले के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है। "मैं अपनी दादी से प्यार करती हूं। मेरा उनके साथ इतना गहरा संबंध है कि मैं उनको बस देखती रहती हूं और कभी कभी रो लेती हूं।

अपनी दादी के बारे में बात करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने आगे कहा, "ज़िंदगी छोटी है और हर कोई हर पल हमारे साथ नहीं रहता। उन्हें वह समय भी याद आया जब आशा भोसले स्टेज पर अपना मशहूर गाना 'मेरा कुछ सामान' गा रही थीं, और इसे सुनकर ज़नाई भावुक हो गईं। उन्होंने याद करते हुए कहा कि जिस पल उन्होंने गाना शुरू किया, उसमें बहुत गहरा मतलब छिपा था। उनकी आवाज़ इतनी भावुक थी कि जब उन्होंने गाना शुरू किया, तो मैं अपने आंसू नहीं रोक पाई।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें