Mrunal Thakur: जब ऋतिक रोशन से इंसिक्योर हो गया था मृणाल ठाकुर का एक्स बॉयफ्रेंड, एक्टर से बराबरी करने के लिए हदें की थीं पार

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने अपने एक्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि जब वो गुड लुकिंग एक्टर ऋतिक रोशन के साथ काम कर रही थीं, तब उनका एक्स बॉयफ्रेंड काफी ज्यादा इनसिक्योर हो गया था।

अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 1:03 PM
Story continues below Advertisement
जब ऋतिक रोशन से इंसिक्योर हो गया था मृणाल ठाकुर का एक्स बॉयफ्रेंड

Mrunal Thakur: अभिनेता मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी आगामी फिल्म 'दो दीवाने शहर में' के प्रचार के लिए रौनक रजनी के शो 'रिलेशनशिट एडवाइस' में आए थे। इंसिक्योरटी के बारे में बात करते हुए, मृणाल ने बताया कि कैसे उनके स्कैंडिनेवियाई एक्स लवर को ऋतिक रोशन और शाहिद कपूर जैसे एक्टर के साथ काम करने से जलन होती थी। जलन इतनी बढ़ गई थी कि उसने बॉलीवुड सितारों के बराबर आने की कोशिश भी की थी।

मृणाल से पूछा गया कि क्या वह आत्मविश्वास से भरी हुई हैं या कभी-कभी असुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें कभी-कभी इंसिक्योरटी महसूस होती है। उन्होंने अपने एक्स लवर के बारे में एक किस्सा सुनाया, जो उनके सह-कलाकारों की हैंडसमनेस को देखकर परेशान हो जाता था।

उन्होंने कहा, “अपने करियर के शुरुआती दौर में, मैं ऋतिक रोशन के साथ शूटिंग कर रही थी, फिर शाहिद कपूर के साथ। मैं लॉन्ग डिस्टेंश रिलेशनशिप में विश्वास रखती हूं, मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा है क्योंकि इससे आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।


एक्ट्रेस ने कहा कि एक स्कैंडिनेवियाई लड़के को लगा कि मैं बहुत सारे हैंडसम लड़कों के साथ घूम रही हूं और उनके साथ शूटिंग कर रही हूं। इसलिए उसने कसरत करना शुरू कर दिया। उसका वज़न करीब 15-17 किलो कम हो गया। उसके मसल्स बन गए। बाद में मुझे पता चला कि कुछ समय बाद उसने कसरत करना बंद कर दिया, खाना शुरू कर दिया और 20 किलो वज़न और बढ़ा लिया।

उसने कहा कि वो मुझसे आगे निकलने की कोशिश करते-करते थक गया है। एक्ट्रेस ने बताया कि लेकिन मैंने उससे कहा कि मैंने तुम्हें वज़न कम करने के लिए कभी नहीं कहा। ये उसकी अपनी इंसिक्योरटी थी। मैंने उसे कभी ये महसूस नहीं कराया कि मुझे किसी मसल्स वाले आदमी को डेट करना ज़रूरी है।

जिन लोगों को जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि मृणाल ने ऋतिक के साथ 2019 में आई फिल्म सुपर 30 और शाहिद के साथ 2022 में आई फिल्म जर्सी में काम किया था। सिद्धांत ने अपने कॉलेज में पैसों के दिखावे के बारे में बात की, जिससे वह असुरक्षित महसूस करते थे, खासकर इसलिए क्योंकि जिस लड़की पर उनका क्रश था, वह भी अमीर थी। इस पर रौनक ने मजाक में कहा कि उनकी कहानी 2019 में आई फिल्म गली बॉय जैसी है, जिसमें उन्होंने अभिनय किया था।

मृणाल ने 2024 में 'द फैमिली स्टार' में अभिनय किया और 'कल्कि 2898 ईस्वी' में एक कैमियो भूमिका भी निभाई। उन्होंने 2025 में 'सन ऑफ सरदार 2' में मुख्य भूमिका निभाई। 'दो दीवाने शहर में' 20 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म रिश्तों में असुरक्षा की भावना पर आधारित है। उनकी आने वाली फिल्मों में 'डकैत: अ लव स्टोरी', 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'पूजा मेरी जान' शामिल हैं। सिद्धांत 2024 में 'युद्ध' और 2025 में 'धड़क 2' में नजर आए थे। 'दो दीवाने शहर में' के अलावा, उनकी आने वाली फिल्मों में 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' भी शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।