Cinema Ka Flashback: सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक रही है। सलीम-जावेद के नाम से मशहूर इस दिग्गज जोड़ी ने बॉलीवुड में कहानी कहने के तरीके को नया रूप दिया और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जो आज भी लोगों को प्रभावित कर रही हैं। लेकिन सफलता के शिखर पर पहुंचकर, इन दोनों लेखकों ने अलग होने का फैसला किया, जिससे फिल्म जगत हैरान रह गया था।
