Golden Globes 2026: कौन है ओवेन कूपर? 16 साल की उम्र में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 जीतकर मचाई धूम

Golden Globes 2026: 16 साल के ओवेन कूपर ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में हिस्ट्री क्रिएट की है। उन्होंने नेटफ्लिक्स की हिट मिनी सीरीज 'एडोलेसेंस' के लिए टीवी पर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया है।

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 2:59 PM
16 साल की उम्र में कूपर गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 जीतकर मचाई धूम

Golden Globes 2026: महज 16 साल की उम्र में ओवेन कूपर ने इतिहास रच दिया है। नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'एडोलसेंस' के एक्टर ने रविवार रात टेलीविजन सीरीज़ में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल एक्टर का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता और इस कैटागरी में सबसे कम उम्र के विजेता बनकर रिकॉर्ड बनाया। कूपर ने क्रिस कोल्फर को पछाड़ा। क्रिस ने 2010 में 'ग्ली' के लिए यह पुरस्कार जीता था, तब उनकी उम्र 20 साल थी।

कूपर ने अवॉर्ड लेने के बाद कहा कि "गोल्डन ग्लोब्स में खड़े होना बिल्कुल सपना सा लग रहा है। मेरे और मेरे परिवार ने शानदार सफर तय किया है। वहां मौजूद लोगों ने कूपर के लिए खूब तालियां बजाईं। कूपर ने कहा कि जिन लोगों ने मेरे और मेरे परिवार के लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे।"

उन्होंने अपने अभिनय के शुरुआती अनुभवों को याद करते हुए बताया कि वे अपनी ड्रामा क्लास में इकलौते लड़के थे। उन्होंने स्वीकार किया, "यह उनके लिए थोड़ा शर्मनाक था, लेकिन मैंने किया।" कूपर ने आगे कहा कि वे अपने आसपास के अधिक अनुभवी अभिनेताओं से सीखते रहते हैं।

नेटफ्लिक्स की मिनीसीरीज़ 'एडोलसेंस' ने कूपर को पहले ही काफी पहचान दिला दी है। इससे पहले उन्होंने लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज़ या मूवी में outstanding supporting actor का एमी पुरस्कार जीता था, जिससे वे एमी इतिहास में सबसे कम उम्र के मेल एक्टर बन गए। जेमी मिलर के रूप में उनकी भूमिका ने उन्हें क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड, गोथम टीवी अवार्ड और एसएजी-एएफटीआरए नामांकन भी दिलाया है।

गोल्डन ग्लोब्स में, कूपर का मुकाबला एशली वाल्टर्स (एडोलसेंस), बिली क्रूडप (द मॉर्निंग शो), जेसन आइज़ैक (द व्हाइट लोटस), ट्रामेल टिलमैन (सेवरेंस) और वाल्टन गोगिन्स (द व्हाइट लोटस) से था। एडोलसेंस लगातार प्रशंसा बटोर रही है। कूपर की गोल्डन ग्लोब जीत के साथ-साथ, इस सीरीज़ को सर्वश्रेष्ठ टेलीविज़न लिमिटेड सीरीज़, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (एरिन डोहर्टी) और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (स्टीफन ग्राहम) श्रेणियों में भी नामांकन मिला। एमी अवार्ड्स में भी, इसने सर्वश्रेष्ठ लिमिटेड सीरीज़, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (ग्राहम) और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (डोहर्टी) के पुरस्कार जीते।


ओवेन कूपर 5 दिसंबर, 2009 को वारिंगटन, इंग्लैंड में जन्मे हैं। उन्हें नेटफ्लिक्स की 'एडोलेसेंस' में अपने पहले रोल से दुनिया भर में फेम मिली है। जिनको भी नहीं पता हैं उन्हें बता दें कि यह क्राइम ड्रामा एक परेशान करने वाले मर्डर की कहानी पर बेस्ड है। खास बात ये है कि इसे इंटेंस, रियल-टाइम वन-शॉट एपिसोड में फिल्माया गया। इसमें ओवेन ने 'जेमी मिलर' का रोल किया है, जो 13 साल का लड़का है, जिस पर मर्डर के आरोप होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।