Get App

कौन थी दिशा सालियान, मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से इनका था कैसा कनेक्शन?

दिशा सालियान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सेलिब्रिटी मैनेजर के तौर पर काम करती थीं। वह कुछ समय तक सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी काम कर चुकी थीं। जून 2020 में दिशा की मौत के बाद उनका नाम लगातार चर्चा में रहा। अब CBI जांच के आदेश के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 02, 2026 पर 11:37 AM
कौन थी दिशा सालियान, मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से इनका था कैसा कनेक्शन?
दिशा सालियान ने अपने करियर के दौरान कुछ समय तक सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी काम किया था।

दिशा सालियान का नाम साल 2020 में उनकी मौत के बाद सुर्खियों में आया था। वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सेलिब्रिटी मैनेजर के तौर पर काम करती थीं और कई चर्चित कलाकारों से जुड़े प्रोजेक्ट्स संभाल चुकी थीं। इनमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी शामिल थे। अब दिशा की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद एक नया मोड़ आया है। कोर्ट ने CBI को FIR दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है।

कौन थीं दिशा सालियान?

दिशा सालियान 28 साल की थीं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सेलिब्रिटी मैनेजर के रूप में काम करती थीं। कर्नाटक के उडुप्पी में जन्मीं दिशा मुंबई में अपने माता-पिता के साथ रहती थीं। अपने छोटे से करियर में उन्होंने कई जाने-माने कलाकारों के साथ काम किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत के अलावा दिशा अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेता वरुण शर्मा से जुड़े प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुकी थीं।

सुशांत सिंह राजपूत से क्या था दिशा का कनेक्शन?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें