बॉलीवुड की वर्सटाइल एक्ट्रेस दिव्या दत्ता तीन दशक से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में राज कर रही हैं। 'छलावा', 'मंटो', 'उमराव जान' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुकीं दिव्या 48 साल की उम्र में भी सिंगल लाइफ जी रही हैं। हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इसकी असल वजह बताई। दिव्या ने साफ कहा कि वो प्यार के लिए तैयार हैं, लेकिन शादी या लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप अब उनकी प्राथमिकता नहीं है।
दिव्या ने बताया कि जिंदगी के अनुभवों ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया। "मैंने बहुत गलतियां करके ये जाना। पहले प्यार की तलाश में भटकी, लेकिन लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप कितना मुश्किल हो सकता है, ये समझ आया।" उन्होंने कहा कि शादी के लिए सही इंसान जरूरी है, जो आपसी देखभाल करे। एक्टिंग प्रोफेशन की अनप्रेडिक्टेबिलिटी और हाई-प्रोफाइल लाइफ को संभालने वाला पार्टनर मिलना आसान नहीं। "मुझे किसी ऐसे की जरूरत जो अपने स्पेस पर सिक्योर हो और मेरी जिंदगी को समझे।" दिव्या ने माना कि पहले रिश्ते अच्छे लगे, लेकिन वक्त के साथ गलत साबित हुए। अब अकेले रहने में सुकून मिलता है।
'जस्सी जैसी कोई नहीं' से टीवी पर धमाल मचाने वाली दिव्या ने पर्दे पर लवर से मां तक हर रोल निभाया है। फैंस उनकी सादगी और टैलेंट के कायल है। सिंगल रहने का फैसला लेने वाली दिव्या साबित करती हैं कि शादी ही खुशी का पैमाना नहीं है। उनके बयान ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी। कई ने सपोर्ट किया, तो कुछ ने सलाह दी।
दिव्या दत्ता ने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं ‘वीर-जारा’, ‘दिल्ली-6’, ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘Stanley Ka Dabba’ जैसी फिल्मों में उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया। हाल ही में वह वेब सीरीज और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी सक्रिय रही हैं और अपनी बहुमुखी प्रतिभा से दर्शकों को प्रभावित कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर उनके इस बयान को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई लोग उनकी सोच की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह कदम महिलाओं को अपनी ज़िंदगी अपने तरीके से जीने की प्रेरणा देता है। वहीं कुछ लोग इसे समाज की परंपराओं से हटकर लिया गया साहसी फैसला मान रहे हैं।