Ranveer Singh Banned: अपनी एनर्जी से डेब्यू फिल्म से दिल जीतने वाले रणवीर सिंह को धुरंधर की सक्सेस के बाद बुरी नजर लग चुकी है। जी हां डॉन 3 कॉन्ट्रोवर्सी के चलते एक्टर पर FWICE ने बैन लगा दिया है, जिसके सबके मन में एक सवाल उठ रहा है कि अब क्या? रणवीर सिंह के करियर का अंत हो जाएगा? रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों का क्या होगा? क्या हर फिल्म से रणवीर होंगे रिप्लेस?
जब से रणवीर सिंह को फिल्म इंडस्ट्री में बैन करने का आदेश दिया गया है। तब से उनके चाहने वाले बेहद परेशान हैं। सभी को अब रणवीर सिंह के भविष्य की चिंता सताने लगी हैं। डॉन 3 के अचानक छोड़ने का एक्टर का फैसला इतना खौफनाक मोड़ लेगा ये शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा।
रणवीर सिंह ने 2010 में 'बैंड बाजा बारत' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में इनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थीं। फिल्म वेडिंग प्लानिंग पर बेस्ड थी। फिल्म में रणवीर सिंह की एनर्जी ने पहली बार में ही दर्शकों को अपनी दीवाना बना लिया था।
इसके बाद रणवीर सिंह लेडीज वर्सेस रिकी बहल (2011), लुटेरा (2013), गोलियों की रासलीला राम-लीला (2013), गुंडे (2014), दिल धड़कने दो (2015), बाजीराव मस्तानी (2015), पद्मावत (2018), सिम्बा (2018), गली बॉय (2019),83 (2021), जयेशभाई जोरदार (2022), सर्कस (2022), रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (2023), सिंघम अगेन जैसी फिल्मों दिखाई दिए। हालांकि 2021 से लेकर एक्टर के करियर की गाड़ी थोड़ी गड़बड़ा गई थी। लेकिन 2023 के बाद एक बाद फिर उन्होंने रफ्तार पकड़ी।
2025-26 में बन गए बॉक्स ऑफिस के किंग
साल 2025 रणवीर सिंह के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर सालों के पड़ा सूखा मिटा दिया। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 835.95 करोड़ की कमाई की जबकि वर्ल्ड वाइड 1270 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं साल 2026 की मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 ने भारत में 1000 करोड़ की कमाई की और दुनियाभर में 1800 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की खूब तारीफें हुई तो कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई। इंडस्ट्री से भी इस फिल्म को मिले जुले रिएक्शन मिले थे।
करोड़ों लगे दाव पर (आने वाली फिल्में)
वहीं धुरंधर और धुरंधर 2 की सफलता के बाद अब हर कोई रणवीर सिंह के साथ फिल्मे करने की इच्छा बनाए हुए हैं। लेकिन इस बीच डॉन 3 कॉन्ट्रोवर्सी के चलते एक्टर पर बैन लगा दिया है। रणवीर के पास हंसल मेहता की प्रलय है। इस फिल्म का ऐलान किया जा चुका है।वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा (The Immortals of Meluha)में भी एक्टर नजर आ सकते हैं, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अब सवाल है कि आगे क्या होने वाला है। क्या वाकई एक्टर पर बैन लग जाएगा या फिर बात मसले का कुछ हल निकलेगा। हर किसी को रणवीर सिंह के भविष्य की चिंता सता रही है। वहीं रणवीर सिंह भी इस मामले पर खुलकर सामने नहीं आए हैं।