बॉलीवुड के 'पावरहाउस' कहे जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की तारीख करीब आ रही है, इसे लेकर नई-नई जानकारियां और कयास सामने आ रहे हैं। ताजा चर्चा फिल्म में एक सरप्राइज कैमियो को लेकर है, जिसमें अभिनेत्री यामी गौतम का नाम सबसे ऊपर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक स्क्रीनशॉट ने इन चर्चाओं को हवा दे दी है कि यामी फिल्म में एक डॉक्टर की भूमिका निभा सकती हैं।
