कन्नड़ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। यह पीरियड गैंगस्टर ड्रामा गोवा के स्वतंत्रता पूर्व से लेकर आजादी के बाद के दौर पर आधारित है, जहां यश एक खतरनाक गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे। हाल ही में लीक हुए फुटेज और टीजर ने दर्शकों को उनका रग्ड लुक दिखाकर दीवाना बना दिया है।
