अमिताभ बच्चन का नाम लेते ही एक खास दृश्य सामने आ जाता है। मुंबई में उनके घर ‘जलसा’ के बाहर खड़ी सैकड़ों प्रशंसकों की भीड़। ये सिर्फ एक स्टार की झलक पाने का इंतजार नहीं, बल्कि दशकों से निभाई जा रही एक अनोखी परंपरा है। हर रविवार बिग बी अपने घर के गेट पर आकर हाथ जोड़कर या हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन करते हैं, और यही पल उनके चाहने वालों के लिए यादगार बन जाता है। घंटों की प्रतीक्षा, मोबाइल कैमरों की चमक, “लव यू बिग बी” की गूंज और चेहरे पर उमंग, ये नजारा किसी त्योहार से कम नहीं होता।
