Get App

Top Trading Picks : बाजार में पॉजिटिव रुझान कायम, इंट्राडे में बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर

Top Trading Picks : अरुण कुमार मंत्री का कहना है कि फिलहाल के लिए मार्केट का मोमेंटम पॉजिटिव है और ऊपर में 23,800- 23,900 तक का रिट्रेसमेंट देखने को मिल सकता। बाजार में कंसोलीडेशन के साथ पॉजिटिव रुझान रह सकता है। मिड कैप और स्माल कैप में फिर एक्शन देखने को मिला है। ऐसे में बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन ज्यादा रहना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड May 15, 2026 पर 10:30 AM
Top Trading Picks : बाजार में पॉजिटिव रुझान कायम, इंट्राडे में बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर
Market trend:बेंचमार्क इंडेक्स में बढ़त के बावजूद मार्केट ब्रेथ कमजोर दिख रही है। 1,284 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 1,631 शेयरों में गिरावट आई है

Top Trading Picks : शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त देखने को मिल रही है। IT शेयरों में आई तेज रिकवरी से बाजार को सबसे ज्यादा सपोर्ट मिल रहा है। वहीं मेटल,तेल से जुड़े और कैपिटल गुड्स के शेयर दबाव में हैं। सुबह 9:35 बजे के आसपास सेंसेक्स 305.50 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,704.22 पर और निफ्टी 92.45 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 23,782 के आसपास कारोबार कर रहा था बेंचमार्क इंडेक्स में बढ़त के बावजूद मार्केट ब्रेथ कमजोर दिख रही है। 1,284 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 1,631 शेयरों में गिरावट आई है। BSE IT लगभग 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा तेजी वाला सेक्टर बना है। जबकि BSE TECh भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ मेटल,कैपिटल गुड्स,ऑयल एंड गैस और रियल्टी इंडेक्स दबाव में दिख रहे है।

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल?

Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री का कहना है कि कल बाजार में काफी अच्छी जगह से एक रिवर्सल देखने को मिला है। यह रिवर्सल 22,200 से 24,600 के आसपास से आई रैली के 50% रिट्रेसमेंट लेवल 23,300 के पास आया। इसमें कोई शक नहीं है कि 23,100 के पास जो एक अनफिल्ड गैप था वो अभी तक भरा नहीं है। ऐसे में हो सकता है कि आने वाले दिन में या कभी भी एक बार शायद वो गैप फिल होता हुआ नजर आए। लेकिन फिलहाल के लिए मार्केट का मोमेंटम पॉजिटिव है और ऊपर में 23,800- 23,900 तक का रिट्रेसमेंट देखने को मिल सकता। बाजार में कंसोलीडेशन के साथ पॉजिटिव रुझान रह सकता है। मिड कैप और स्माल कैप में फिर एक्शन देखने को मिला है। ऐसे में बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन ज्यादा रहना चाहिए। मार्केट में हमें 23,500-24,000 इसके बीच एक कंसोलिडेशन होता हुआ दिख सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें