Get App

El Mencho Killed: कौन था एल मेंचो? CJNG का सरगना, जिसकी मौत से सुलगा मैक्सिको

El Mencho Killed: जालिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के कुख्यात नेता एल मेंचो उर्फ ​​नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस को रविवार को मैक्सिकन सेना ने मार गिराया। इस घटना के बाद मैक्सिको में अशांति की लहर दौड़ गई, जहां वाहनों को जला दिया गया और हथियारबंद लोगों ने कई राज्यों में राजमार्गों को जाम कर दिया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 8:55 AM
El Mencho Killed: कौन था एल मेंचो? CJNG का सरगना, जिसकी मौत से सुलगा मैक्सिको
कौन था एल मेंचो? CJNG का सरगना, जिसकी मौत से सुलगा मैक्सिको

El Mencho Killed: जालिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के कुख्यात नेता एल मेंचो उर्फ ​​नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस को रविवार को मैक्सिकन सेना ने मार गिराया। इस घटना के बाद मैक्सिको में अशांति की लहर दौड़ गई, जहां वाहनों को जला दिया गया और हथियारबंद लोगों ने कई राज्यों में राजमार्गों को जाम कर दिया।

इस घटना की तुलना कोलंबिया के मेडेलिन कार्टेल के सरगना पाब्लो एस्कोबार के खात्मे से की जा रही है। एल मेन्चो को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच लोग उसकी निजी जिंदगी, संपत्ति (नेट वर्थ) और परिवार के बारे में जानने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यहां जानिए उससे जुड़ी जरूरी बातें।

एल मेंचो की कुल संपत्ति

मृत ड्रग सरगना की कुल संपत्ति का सटीक आंकड़ा पता नहीं है। हालांकि, 2019 में DEA (अमेरिका की ड्रग एजेंसी) ने संकेत दिया था कि यह 1 अरब डॉलर से अधिक हो सकती है। यूनिविजन की एक पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, DEA एजेंट काइल मोरी, जो इस कुख्यात अपराधी सरगना को पकड़ने में शामिल थे, ने कहा था, "मेरा अनुमान है कि उनके पास कम से कम 500 मिलियन डॉलर हैं और यह 1 अरब डॉलर से भी अधिक हो सकती है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें