Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी गिरावट; कितनी रह गई कीमत?

Gold Price Today: बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 1530 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1400 रुपये महंगा हुआ है। बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 159280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी 23 फरवरी की सुबह गिरावट है

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 7:33 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5027.13 डॉलर प्रति औंस पर है।

Gold Rate Today: नए सप्ताह के पहले दिन सोने की कीमत में गिरावट है। 23 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 159420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 159270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 1530 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1400 रुपये महंगा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5027.13 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 159420 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 146140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 146000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 159280 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 159280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 146000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 146140 159420
मुंबई 145990 159270
अहमदाबाद 146040 159320
चेन्नई 145990 159270
कोलकाता 145990 159270
हैदराबाद 145990 159270
जयपुर 146140 159420
भोपाल 146040 159320
लखनऊ 146140 159420
चंडीगढ़ 146140 159420

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका में टैरिफ पर सामने आए नए डेवलपमेंट्स और मध्य पूर्व में भूराजनीतिक तनाव बढ़ने से निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करेंगे। ऐसे में बुलियन की मांग मजबूत बनी रह सकती है और सप्ताह के दौरान सोना-चांदी उछाल देख सकते हैं। ट्रंप की तरफ से पिछले साल भारत समेत करीब 60 देशों के खिलाफ जारी किए गए टैरिफ ऑर्डर्स को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को रद्द घोषित कर दिया। इसके बाद ट्रंप ने अमेरिका में आने वाले इंपोर्ट पर टैरिफ को मौजूदा लागू रेट के अलावा 10% बढ़ाने का फैसला किया। फिर शनिवार को इस दर को बढ़ाकर 15% कर दिया।

Gold Silver Outlook : अगले हफ्ते भी बढ़ सकते हैं सोना-चांदी के भाव, एक्सपर्ट ने बताई वजह

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी 23 फरवरी की सुबह गिरावट है। भाव 274900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 80.5 डॉलर प्रति औंस पर है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।