हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट में नियमों की अनदेखी, अवैध लेजर लाइट पर केस दर्ज

मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में हुए Yo Yo Honey Singh के कॉन्सर्ट में चेतावनी के बावजूद अवैध लेजर लाइट का इस्तेमाल किया गया। इस उल्लंघन को गंभीर मानते हुए पुलिस ने इवेंट के प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है

अपडेटेड Mar 31, 2026 पर 10:39 AM
Story continues below Advertisement
FIR के अनुसार, कॉन्सर्ट में लगभग 12 हजार लोगों के आने की जानकारी दी गई थी

मशहूर रैपर और सिंगर Yo Yo Honey Singh का मुंबई कॉन्सर्ट इस बार गानों से ज्यादा विवादों के कारण सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि शो के दौरान एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र के पास अवैध लेजर लाइट्स का इस्तेमाल किया गया, जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। इस घटना ने बड़े आयोजनों में सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक तरफ फैंस म्यूजिक और परफॉर्मेंस का आनंद ले रहे थे, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही से सुरक्षा व्यवस्था पर खतरा मंडराने लगा।

खासतौर पर एयरपोर्ट जोन के पास ऐसी लाइट्स का इस्तेमाल विमानन सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में यह मामला अब सिर्फ एक कॉन्सर्ट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इवेंट मैनेजमेंट और नियमों के पालन को लेकर एक बड़ा मुद्दा बनता नजर आ रहा है।

पुलिस की चेतावनी के बावजूद नियमों की अनदेखी


जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने पहले ही प्रमोटर्स को साफ तौर पर निर्देश दिया था कि एयरपोर्ट जोन के पास लेजर लाइट का इस्तेमाल न किया जाए। इसके बावजूद इवेंट के दौरान इन लाइट्स का उपयोग किया गया, जिससे विमानन सुरक्षा को खतरा पैदा होने की आशंका जताई गई।

केस दर्ज, आयोजकों पर गिरी गाज

इस पूरे मामले के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए इवेंट से जुड़े प्रतिनिधि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि आयोजकों ने सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज कर हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के साथ समझौता किया।

भीड़ ने बढ़ाई मुश्किल, अनुमान से ज्यादा पहुंचे लोग

FIR के अनुसार, कॉन्सर्ट में लगभग 12 हजार लोगों के आने की जानकारी दी गई थी, लेकिन असल में 18 से 20 हजार की भीड़ उमड़ पड़ी। ज्यादा भीड़ के चलते सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ा और स्थिति संभालना चुनौतीपूर्ण हो गया।

‘My Story’ टूर में हिट गानों से झूमे फैंस

विवादों के बीच भी हनी सिंह का म्यूजिक जादू कायम रहा। ‘डोप शॉप’, ‘ब्लू आइज’, ‘ब्राउन रंग’ और ‘लुंगी डांस’ जैसे सुपरहिट गानों पर फैंस जमकर थिरके।

टूर जारी, इन शहरों में होंगे अगले शो

हनी सिंह का ‘My Story – India Chapter’ टूर अभी जारी है। वह 4 अप्रैल को पुणे, 11 अप्रैल को कोटा, 25 अप्रैल को इंदौर, 2 मई को लखनऊ, 9 मई को कोलकाता और 16 मई को बेंगलुरु में अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को एंटरटेन करेंगे।

Rahul Banerjee: राहुल बनर्जी के निधन से टूटा परिवार, पत्नी प्रियंका सरकार ने मीडिया से की अपील- 'हमारे दुख का सम्मान करें'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।