Get App

Yujvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- “मैं अपनी जिंदगी में खुश हूं, वो अपनी जिंदगी में खुश हैं”

Yujvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मार्च 2025 में पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक लेने के बाद पहली बार उन्होंने खुलकर इस विषय पर बात की।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 11, 2026 पर 5:32 PM
Yujvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- “मैं अपनी जिंदगी में खुश हूं, वो अपनी जिंदगी में खुश हैं”

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने एक्स-वाइफ धनश्री वर्मा से तलाक पर पहली बार इतने खुलकर बात की है। मार्च 2025 में फाइनल हुए तलाक के नौ महीने बाद मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में चहल ने कहा कि यह उनके जीवन का एक खत्म हो चुका अध्याय है। डिप्रेशन से जूझे, बड़े टूर्नामेंट छोड़े, लेकिन अब वह पूरी तरह मूव ऑन कर चुके हैं और धनश्री भी अपनी जिंदगी में खुश हैं।

चहल ने भावुक लहजे में बताया, "वो चैप्टर अब खत्म हो चुका है। मैंने उस जगह को पीछे छोड़ दिया है, वहां फंसना नहीं चाहता।" तलाक के दौरान मानसिक तौर पर टूट चुके थे, दिमाग काम नहीं कर रहा था। हरियाणा में मेंटर अनिरुद्ध सर ने सहारा दिया, जिनके बिना मुश्किल वक्त और कठिन होता। पिछले साल कुछ बड़े क्रिकेट इवेंट्स इसलिए मिस किए। उन्होंने साफ कहा, "मैं अपनी जिंदगी में खुश हूं, वो अपनी जिंदगी में खुश है। किसी को दुखी करके क्या मिलेगा?" ।

तलाक सुनवाई के दौरान पहनी 'Be Your Own Sugar Daddy' टीशर्ट पर भी चहल ने कही। कोर्ट से बाहर आते ही यह मामला खत्म हो गया था, इसे एलिमनी से जोड़ना गलत था। ₹4.75 करोड़ सेटलमेंट की खबरें थीं, लेकिन चहल ने इसे पुरानी बात बता दिया। 2020 में लॉकडाउन के दौरान डांस क्लास से शुरू हुई लव स्टोरी दो साल बाद अनबन में बदल गई।

धनश्री वर्मा और चहल की शादी 2020 में हुई थी, लेकिन कुछ सालों बाद दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगे। मार्च 2025 में दोनों का तलाक हो गया। कोर्ट ने चहल को कथित तौर पर ₹4 करोड़ अलिमनी देने का आदेश दिया था। इस पर चहल ने सोशल मीडिया पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया भी दी थी, लेकिन अब उन्होंने साफ कहा कि वह इस विषय पर और बात नहीं करना चाहते।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें