क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल खबरों से परेशान हैं। कलर्स टीवी के अपकमिंग रियलिटी शो 'द 50' में उनकी और पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के हिसाब की अफवाहें जोरों पर हैं, लेकिन चहल ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। आधिकारिक बयान में स्पष्ट कहा गया कि न तो उन्हें कोई ऑफर आया है और न ही उन्होंने किसी शो के लिए हामी भरी है। मीडिया से अपील की गई है कि बिना वेरिफिकेशन के ऐसी खबरें न फैलाएं।
ये अफवाहें तब उछलीं जब 'द 50' के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट लीक होने की बात सोशल मीडिया पर फैल गई। रिपोर्ट्स में चहल और धनश्री के नाम के साथ उर्फी जावेद, निक्की तंबोली, अंकिता लोखंडे जैसे सितारों का जिक्र था। शो का फॉर्मेट बेहद यूनिक बताया जा रहा है। इस गेम में 50 कंटेस्टेंट्स शामिल होंगे जिसमें कोई फिक्स्ड नियम नहीं होगा। एक विशाल महल में इसे मनोवैज्ञानिक सर्वाइवल गेम बताया जा रहा है। बिग बॉस 19 फिनाले के बाद अनाउंस हुआ ये शो JioHotstar पर स्ट्रीम होगा और कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। जिसकी शुरुआत फरवरी 2026 में होनी है। लेकिन चहल का इन अफवाहों से कोई लेना-देना नहीं।
चहल और धनश्री की शादी 2020 में धूमधाम से हुई थी, लेकिन 2025 में तलाक की खबरें सामने आईं। तलाक के बाद भी दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं और कभी-कभी कमेंट्स में बातचीत होती दिखती है। ऐसे में अगर दोनों एक शो में आते, तो ये टीआरपी का धमाका होता। लेकिन चहल ने साफ कर दिया कि ये सब बेबुनियाद है। उनका फोकस अभी IPL और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर है। हाल ही में IPL 2025 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया, जहां उनकी लेग-स्पिन ने फैंस को फिर से दीवाना बना दिया।
इंडस्ट्री सोर्सेज बताते हैं कि 'द 50' में बॉलिवुड, टीवी, इन्फ्लुएंसर्स और क्रिकेटर्स का मिक्स होगा। ओरी, कुशा कपिला, शिव ठाकरे जैसे नाम अभी भी चर्चा में हैं। लेकिन चहल का नाम हटने से फैंस थोड़े निराश हैं। चहल ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि लोग उनकी निजी जिंदगी से ज्यादा उनके खेल पर ध्यान दें। उन्होंने माना कि क्रिकेट ही उनकी प्राथमिकता है और आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए वह पूरी तरह से तैयारियों में जुटे हुए हैं।