Bandwaale: ज़हान कपूर, शालिनी पांडे संग स्वानंद किरकिरे धूम मचाने को तैयार, ‘बैंडवाले’ में दिखेगा अंदेखा अंदाज

Bandwaale: प्राइम वीडियो की अगली सीरीज ‘बैंडवाले’ अपने प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है। ‘बैंडवाले’ को अंकुर तिवारी और स्वानंद किरकिरे ने बनाया और लिखा है।

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 4:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ज़हान कपूर, शालिनी पांडे संग स्वानंद किरकिरे धूम मचाने को तैयार

Bandwaale: प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली हिंदी सीरीज़ ‘बैंडवाले’ का प्रीमियर 13 फरवरी को होने वाला है। ‘बैंडवाले’ को अंकुर तिवारी और स्वानंद किरकिरे ने बनाया और लिखा है, और इसका निर्देशन अक्षत वर्मा और अंकुर तिवारी ने किया है। यह प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ OML एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।

रतलाम में आधारित यह कहानी मरियम नाम की एक यंग कवि की है, जो अपनी पहचान और आत्मनिर्भरता की तलाश में गुमनाम रहकर अपनी कविताएं ऑनलाइन शेयर करना शुरू करती है। कौसर मुनीर द्वारा लिखी गई ये कविताएं मरियम की भावनाओं की एक शांत लेकिन असरदार बन जाती हैं। वे भावनाएं जिन्हें वह खुलकर कह नहीं पाती। मरियम की यह यात्रा उसके दो करीबी दोस्तों और बैंडमेट्स रोबो और डीजे साइको के साथ आगे बढ़ती है। दोनों दोस्त उसकी लाइफ में म्यूजिक, कॉमेडी और साथ लेकर आते हैं।


इस सीरीज़ में शालिनी पांडे, ज़हान कपूर, स्वानंद किरकिरे, संजना दीपु, आशीष विद्यार्थी और अनुपमा कुमार जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे ।‘बैंडवाले’ का प्रीमियर 13 फ़रवरी को प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से किया जाएगा।

प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स, निखिल मधोक ने कहा कि प्राइम वीडियो में हम हमेशा ऐसी कहानियां दिखाने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं, जो अपनी आवाज़ में सच्ची और अपने अंदाज़ में अलग हों। “बैंडवाले एक सादगी भरी और दिल को छू लेने वाली कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ है, जो संगीत, कॉमेडी और भावनाओं का खूबसूरत मेल पेश करती है, और जिसकी कहानी हमारी जानी-पहचानी ज़िंदगी की सच्चाइयों से जुड़ी है।

OML एंटरटेनमेंट के CEO तुषार कुमार ने कहा कि OML में हम हमेशा ऐसी कहानियों की ओर आकर्षित होते हैं जो सच्ची हों, ज़मीन से जुड़ी हों और असली जीवन के अनुभवों को दर्शाती हों, और बैंडवाले इसी सोच को पूरी तरह दर्शाती है,” । “असल में यह सीरीज़ अपनी पहचान खोजने और उन उम्मीदों को चुनौती देने की कहानी है, जो व्यक्ति खुद नहीं चुनता, बल्कि उस पर थोप दी जाती हैं।

अभिनेता, सह-निर्माता और सह-लेखक स्वानंद किरकिरे ने कहा- बैंडवाले एक ऐसी कहानी है, जो अभिव्यक्ति, संकोच और स्वयं होने के लिए ज़रूरी उस शांत साहस से जुड़ी रोज़मर्रा की छोटी-छोटी चीजों से जन्मी है ।“मरियम की यात्रा यह दर्शाती है कि रचनात्मकता, दोस्ती और संगीत किस तरह संदेह के क्षणों में ताक़त बन सकते हैं।

सह-लेखक, सह-निर्माता और सह-निर्देशक अंकुर तिवारी ने कहा शुरुआत से ही बैंडवाले के साथ हमारा इरादा एक ऐसी कहानी कहने का था, जो ज़मीन से जुड़ी हो, सच्ची लगे और अपनी-सी महसूस हो। “स्वानंद किरकिरे और हमारी शानदार टीम के साथ मिलकर हमने कोशिश की कि हम मरियम की दुनिया, उसके सवालों, उसके संघर्षों और उसकी कविता के ज़रिए होने वाली आत्म-खोज के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।