आज की तेज रफ्तार जिंदगी में खान-पान और लाइफस्टाइल में आए बदलावों ने सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को बढ़ा दिया है, जिनमें खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) भी एक बड़ी चिंता बनकर सामने आया है। जंक फूड, तली-भुनी चीजें, कम शारीरिक गतिविधि और बढ़ता तनाव इसके मुख्य कारण माने जाते हैं। सबसे खतरनाक बात ये है कि ये समस्या धीरे-धीरे शरीर में पनपती है और शुरुआती दौर में इसके लक्षण आसानी से समझ नहीं आते।
