आज के दौर में बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के बीच लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से अधिक जागरूक हो रहे हैं। ऐसे में खानपान में उन चीजों को शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है, जो शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ-साथ लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में मदद करें। ड्राई फ्रूट्स की बात करें तो बादाम का नाम सबसे ऊपर आता है। छोटा सा दिखने वाला यह मेवा पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है और सदियों से स्वास्थ्यवर्धक आहार का हिस्सा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, बादाम में मौजूद फाइबर, प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन-E और कई जरूरी मिनरल्स शरीर के विभिन्न अंगों को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकते हैं।
