आज के दौर में कम उम्र में ही बालों का सफेद होना एक गंभीर समस्या बन चुका है। जो समस्या कभी 50 की उम्र के बाद दिखती थी, वह अब 14 से 30 साल के युवाओं को परेशान कर रही है। आयुर्वेद के अनुसार, इसके पीछे हमारी किचन में मौजूद कुछ खास चीजें और हमारा बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल है। हमारे सहयोगी प्लेटफॉर्म 'लोकल 18' से बातचीत करते हुए अंबाला शहर नागरिक अस्पताल की आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा ने इस समस्या पर विस्तार से जानकारी दी है।
