गर्मी के मौसम में तेज धूप और लू के कारण शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में लोग तुरंत राहत पाने के लिए अक्सर फ्रिज का ठंडा पानी पी लेते हैं, जो कुछ समय के लिए ठंडक तो देता है लेकिन शरीर को अचानक झटका भी पहुंचा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, धूप और गर्म वातावरण से लौटते ही बहुत ठंडा पानी पीना शरीर के तापमान में असंतुलन पैदा कर सकता है, जिससे पाचन और अन्य शारीरिक प्रक्रियाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस वजह से कई बार हल्की से लेकर गंभीर तक स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।
