Credit Cards

Weight Loss: धनिया से घटाएं पेट की चर्बी, जानिए रोजाना कैसे करें इस्तेमाल!

Weight Loss: हर दिन खाने में सजावट के तौर पर इस्तेमाल होने वाला हरा धनिया, दरअसल आपकी फिटनेस का गुप्त साथी है। जो चीज आप थाली में छोड़ देते हैं, वही आपकी वेट लॉस जर्नी की चाबी बन सकती है। यकीन नहीं होता? तो जानिए कैसे यह साधारण सी पत्ती आपके बढ़ते वजन को घटाने में कमाल दिखा सकती है

अपडेटेड Oct 18, 2025 पर 3:50 PM
Story continues below Advertisement
Weight Loss: धनिया का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, जिससे फैट स्टोरेज कम होता है।

हम अक्सर थाली में रखी हरी पत्तियों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही साधारण सी दिखने वाली चीज़ आपकी फिटनेस जर्नी को बदल सकती है? जी हां, बात हो रही है धनिए की वही जो रोज आपके खाने को खुशबू और रंग देता है। रसोई की ये आम जड़ी-बूटी अपने भीतर ऐसे गुण समेटे बैठी है जो आपके बढ़ते वजन को कम करने में गुप्त हथियार साबित हो सकती है। कई बार महंगे डाइट प्लान और सप्लीमेंट्स अपनाने के बावजूद जब नतीजे नहीं मिलते, तो ऐसे में धनिया आपकी मदद कर सकता है बिल्कुल नेचुरल और बिना किसी साइड इफेक्ट के।

बस थोड़े से बदलाव और नियमित सेवन से यै चमत्कारी पत्ती शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने, टॉक्सिन्स निकालने और फैट बर्न करने में अहम भूमिका निभा सकती है। कैसे? यही जानेंगे आगे विस्तार से…

धनिया


धनिया की पत्तियां, तने और बीज सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन C, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। ये न केवल इम्यूनिटी बढ़ाता है, बल्कि पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने में मदद करता है।

पेट की चर्बी घटाने में कैसे काम करता है धनिया?

धनिया में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स निकालने का काम करते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है और कैलोरी तेजी से जलती है।

ये फाइबर से भरपूर होता है, जिससे भूख कम लगती है और ओवरईटिंग की आदत नियंत्रित होती है।

धनिया का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, जिससे फैट स्टोरेज कम होता है।

इसके डिटॉक्सिफाइंग गुण शरीर से वेस्ट मटेरियल निकालते हैं, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है।

शरीर को बनाता है अंदर से हेल्दी

वजन घटाने के अलावा धनिया कई बीमारियों से भी सुरक्षा देता है।

ये ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है।

खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है।

धनिया में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासे, सूजन और एलर्जी जैसी समस्याओं को कम करते हैं।

आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी यह कारगर है, क्योंकि इसमें विटामिन A और बीटा-कैरोटीन होता है।

सुबह-सुबह पिएं धनिया पानी

वजन घटाने के लिए सबसे आसान उपाय है धनिया का पानी।

रातभर एक गिलास पानी में धनिया के पत्ते या बीज भिगो दें। सुबह इसे छानकर खाली पेट पी लें। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। नियमित सेवन से पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

खाने में ऐसे शामिल करें धनिया

  • धनिया की चटनी — स्वाद के साथ वज़न घटाने का आसान तरीका।
  • सलाद में धनिया पत्ते — फाइबर बढ़ाने और डिटॉक्सिफिकेशन के लिए।
  • सूप या सब्जी में गार्निश — स्वाद के साथ सेहत भी।
  • धनिया बीज की चाय — पाचन और फैट बर्निंग में मददगार।

डिस्क्लेमरः यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

शरीर में बनी हर गांठ नहीं होती Cancer, जानें फोड़े-फुंसी और कैंसर में अंतर!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।