Get App

Diabetes: डायबिटीज वालों के लिए रामबाण डाइट, लाइफटाइम नहीं बढ़ेगा शुगर

Diabetes: डायबिटीज का पूरी तरह इलाज संभव नहीं है, इसलिए इसे कंट्रोल में रखने के लिए सही खान-पान बेहद जरूरी है। देखने में सामान्य लगने वाली यह बीमारी समय के साथ गंभीर रूप ले सकती है। ऐसे में मरीजों को अपने डाइट प्लान की सही जानकारी होना जरूरी है, ताकि वे ब्लड शुगर को संतुलित रख सकें

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 8:44 AM
Diabetes: डायबिटीज वालों के लिए रामबाण डाइट, लाइफटाइम नहीं बढ़ेगा शुगर
Diabetes: डायबिटीज में खाने की मात्रा, समय और अंतराल का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 

डायबिटीज आज के समय की सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारियों में शामिल हो चुकी है और चिंताजनक बात ये है कि अब ये केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवा और यहां तक कि बच्चों में भी देखने को मिल रही है। बदलती लाइफस्टाइल, अनियमित खान-पान, बढ़ता तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके प्रमुख कारण बन रहे हैं। खासतौर पर जिन लोगों का वजन अधिक होता है या जो दिनभर बैठे-बैठे काम करते हैं, उनमें इसका खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इस बीमारी की सबसे बड़ी चुनौती ये है कि शुरुआत में इसके लक्षण साफ तौर पर नजर नहीं आते, जिस कारण कई लोग लंबे समय तक इससे अनजान रहते हैं।

धीरे-धीरे जब ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है, तब इसका असर शरीर के अलग-अलग अंगों पर दिखने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इसे समझा जाए और अपनी डाइट व लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव किए जाएं, ताकि इस साइलेंट बीमारी को कंट्रोल में रखा जा सके।

सही भोजन का तरीका

डायबिटीज में खाने की मात्रा, समय और अंतराल का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सही समय पर और सही गैप के साथ भोजन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें