Get App

Heart Attack: हार्ट अटैक का डर कम करना अब हुआ आसान, अपनाएं ये तीन छोटे बदलाव

Heart Attack: नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि रोजाना सिर्फ 11 मिनट अतिरिक्त नींद लेने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम किया जा सकता है। छोटे-छोटे जीवनशैली सुधार, जैसे हल्की एक्सरसाइज और पोषण में बदलाव, दिल की सेहत को बेहतर बनाने में बेहद असरदार साबित हो रहे हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 4:40 PM
Heart Attack: हार्ट अटैक का डर कम करना अब हुआ आसान, अपनाएं ये तीन छोटे बदलाव
Heart Attack: मामूली सुधार ही हृदय की सेहत में फर्क ला सकते हैं।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपनी सेहत की अनदेखी कर देते हैं। लंबी नौकरी, लगातार स्क्रीन टाइम, असंतुलित खान-पान और पर्याप्त नींद न लेने की आदतें धीरे-धीरे हृदय और स्वास्थ्य के लिए खतरा बन जाती हैं। लेकिन हाल ही में यूरोपीय जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में छपे एक रिसर्च ने ये बताया कि स्वास्थ्य सुधार के लिए रातों-रात जीवनशैली बदलने की जरूरत नहीं है। इस अध्ययन के मुताबिक, केवल मामूली बदलाव भी हृदय और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, हर रात कुछ अतिरिक्त मिनटों की नींद लेना, दिनभर हल्की से मध्यम शारीरिक गतिविधि करना और आहार में थोड़ी ज्यादा सब्जियां शामिल करना ही पर्याप्त हो सकता है।

ये छोटे-छोटे कदम न केवल हृदय स्वास्थ्य में सुधार लाते हैं, बल्कि लंबी अवधि में जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर बनाते हैं। शोध ये बताता है कि नियमित और स्थायी आदतें अपनाने से हृदय रोगों का जोखिम 10% तक घट सकता है, और जीवनशैली में बड़े सुधार करने पर ये लाभ और भी बढ़ जाते हैं।

शोध में क्या पाया गया

यूके बायोबैंक के 53,000 से ज्यादा वयस्कों पर आठ साल तक किए गए इस रिसर्च में पाया गया कि अगर आप हर रात सिर्फ 11 मिनट अधिक सोते हैं, दिन में 4.5 मिनट मध्यम-तेज व्यायाम करते हैं और आहार में ¼ कप ज्यादा सब्जियां शामिल करते हैं, तो हृदय रोग का खतरा लगभग 10% तक घट सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें