आज की तेज रफ्तार जिंदगी में अनहेल्दी खानपान, कम शारीरिक गतिविधि और बढ़ता तनाव वजन बढ़ने की बड़ी वजह बन चुके हैं। ऐसे में फिट और हेल्दी रहना हर किसी की जरूरत बन गया है, लेकिन वजन कम करना लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। इसी कारण लोग नेचुरल और आसान उपायों की तलाश कर रहे हैं, जो बिना साइड इफेक्ट के असर दिखा सकें। इन्हीं घरेलू नुस्खों में मेथी दाना इन दिनों काफी चर्चा में है। आयुर्वेद में लंबे समय से इस्तेमाल होने वाला ये बीज न सिर्फ पाचन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है, बल्कि वजन घटाने में भी इसकी अहम भूमिका बताई जाती है।
