इन दिनों हंता वायरस एक बार फिर सुर्खियों में है, जिससे लोगों के बीच चिंता और डर दोनों बढ़ गए हैं। जैसे ही इस वायरस का नाम सामने आता है, कई लोग सोचने लगते हैं कि क्या घरों, रसोई या आसपास दिखने वाले आम चूहे भी ये खतरनाक बीमारी फैला सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इसका सीधा जवाब “ज्यादातर नहीं” है, लेकिन इसके पीछे की पूरी सच्चाई थोड़ी और समझने वाली है। ये वायरस हर चूहे में नहीं पाया जाता और न ही हर स्थिति में इंसानों तक पहुंचता है।
