Get App

Heart Attack: क्या हार्ट अटैक के दौरान एस्पिरिन बचा सकती है आपकी जान? सेल्फ मेडिकेशन छोड़ें और डॉक्टर की ये सलाह मानें

Heart Attack: हार्ट अटैक (Myocardial Infarction) आज की लाइफस्टाइल में तेजी से बढ़ती गंभीर समस्या है, जो तब होती है जब दिल की नसों में खून का थक्का बन जाता है और ब्लड फ्लो रुक जाता है। इससे दिल को ऑक्सीजन नहीं मिलती और स्थिति अचानक खराब हो सकती है, इसलिए तुरंत ध्यान देना जरूरी है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड May 18, 2026 पर 4:07 PM
Heart Attack: क्या हार्ट अटैक के दौरान एस्पिरिन बचा सकती है आपकी जान? सेल्फ मेडिकेशन छोड़ें और डॉक्टर की ये सलाह मानें
Heart Attack: एस्पिरिन एक ऐसी दवा है जो “एंटीप्लेटलेट” की तरह काम करती है।

हार्ट अटैक आजकल की लाइफस्टाइल में तेजी से बढ़ती एक गंभीर समस्या बन गया है। गलत खान-पान, जंक फूड, तनाव, कम शारीरिक गतिविधि और धूम्रपान जैसी आदतें दिल की सेहत को कमजोर कर रही हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ये स्थिति तब होती है जब दिल की नसों में खून का थक्का बन जाता है और ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है। इसके कारण दिल तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती और मरीज की हालत अचानक बिगड़ सकती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

ऐसे समय में तुरंत सही कदम उठाना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि शुरुआती मिनटों में दी गई मदद कई बार जिंदगी बचा सकती है। इसी में एस्पिरिन (Aspirin) को एक अहम शुरुआती मदद के रूप में देखा जाता है, जो खून के थक्के बनने की प्रक्रिया को धीमा कर सकती है।

एस्पिरिन क्या करती है?

एस्पिरिन एक ऐसी दवा है जो “एंटीप्लेटलेट” की तरह काम करती है। हमारे खून में प्लेटलेट्स नाम के छोटे-छोटे सेल होते हैं, जो चोट लगने पर खून जमाने में मदद करते हैं। लेकिन हार्ट अटैक के समय यही प्लेटलेट्स आपस में चिपककर खतरनाक थक्का बना देते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें