Get App

Heart Attack: जिम करते हुए अचानक हार्ट अटैक आ जाए तो क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट डॉक्टर से जानिए

Heart Attack: वर्कआउट और जिम के दौरान युवाओं में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले हाल के समय में तेजी से बढ़े हैं, जिससे फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई लोग बिना सही जानकारी, हेल्थ चेकअप और क्षमता जाने भारी एक्सरसाइज कर रहे हैं, जो दिल पर अचानक दबाव डालकर गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड May 18, 2026 पर 6:01 AM
Heart Attack: जिम करते हुए अचानक हार्ट अटैक आ जाए तो क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट डॉक्टर से जानिए
Heart Attack:  जिम शुरू करने से पहले शरीर की जांच कराना जरूरी है।

हाल के समय में वर्कआउट और जिम के दौरान युवाओं में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। फिट रहने की चाह में कई लोग जिम तो जा रहे हैं, लेकिन सही जानकारी और सावधानी के बिना की गई एक्सरसाइज कभी-कभी जानलेवा साबित हो रही है। खासकर सोशल मीडिया और फिट बॉडी बनाने की होड़ ने युवाओं में तेजी से भारी वर्कआउट करने का ट्रेंड बढ़ा दिया है, जो दिल पर अचानक दबाव डाल सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि समस्या फिटनेस में नहीं, बल्कि गलत तरीके से एक्सरसाइज करने में है। कई मामलों में लोग शुरुआती संकेतों को इग्नोर कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर हार्ट समस्या का कारण बन सकता है। इसलिए फिटनेस के साथ सावधानी और सही गाइडेंस बेहद जरूरी है।

इन संकेतों को बिल्कुल न करें इग्नोर

डॉ. ऋषि वी लोहि‍या के अनुसार, अगर वर्कआउट के दौरान सीने में दर्द, भारीपन, बाएं हाथ या कंधे में दर्द, गर्दन में खिंचाव, चक्कर या सांस फूलने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत एक्सरसाइज रोक देनी चाहिए। ये हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्या के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें