Get App

Heart Attack: हार्ट अटैक आने पर हमेशा सीने से ही नहीं शुरू होता दर्द! डॉक्टर से जानिए किन संकेतों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा

Heart Attack: अधिकतर लोगों को लगता है कि हार्ट अटैक बिना चेतावनी के आता है, लेकिन शरीर पहले ही कई संकेत देने लगता है। लोग अक्सर इन शुरुआती लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं। समय रहते इन्हें पहचान लिया जाए तो गंभीर खतरे से बचा जा सकता है। जानिए हार्ट अटैक से पहले शरीर किन लक्षणों के जरिए चेतावनी देता है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड May 07, 2026 पर 9:32 AM
Heart Attack: हार्ट अटैक आने पर हमेशा सीने से ही नहीं शुरू होता दर्द! डॉक्टर से जानिए किन संकेतों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा
Heart Attack: हार्ट अटैक हमेशा तेज दर्द के रूप में नहीं आता। शरीर पहले ही चेतावनी देता है

हार्ट अटैक को लोग अक्सर एक ऐसी अचानक होने वाली गंभीर घटना मानते हैं, जो बिना किसी चेतावनी के आ जाती है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह सोच पूरी तरह सही नहीं है। असल में, शरीर हार्ट अटैक से पहले कई छोटे और बड़े संकेत देने लगता है, जिन्हें समय पर पहचान लिया जाए तो बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है और जान भी बचाई जा सकती है। ये चेतावनी संकेत कभी बहुत साफ नजर आते हैं, तो कभी इतने हल्के होते हैं कि लोग उन्हें सामान्य थकान, गैस या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। यही लापरवाही आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकती है।

इसलिए जरूरी है कि हम शरीर के इन संकेतों को गंभीरता से समझें और समय पर सतर्क हो जाएं। आइए जानते हैं कि हार्ट अटैक आने से पहले शरीर किस तरह के संकेत देना शुरू कर देता है और किन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

हर बार तेज सीने का दर्द जरूरी नहीं

डॉ. प्रीतम गायकवाड़  के फेसबुक के पोस्ट के अनुसार, हार्ट अटैक में हमेशा सीने में तेज दर्द ही हो, यह जरूरी नहीं है। कई बार ये जलन, भारीपन या दबाव जैसा महसूस होता है। यह दर्द धीरे-धीरे पेट के ऊपरी हिस्से तक भी पहुंच सकता है, जिससे लोग इसे पाचन की समस्या समझ लेते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें