पहले बच्चों का बचपन मैदान, दौड़-भाग और खेलकूद में गुजरता था। अब वही समय मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बीत रहा है। साथ ही खान-पान की आदतें भी बदल गई हैं। ज्यादा कैलोरी वाला लेकिन कम पोषण वाला खाना आसानी से मिल जाता है। इसका असर अब साफ दिख रहा है। जो बीमारियां पहले उम्र बढ़ने पर होती थीं, अब वे युवाओं और बच्चों में भी दिखने लगी हैं।
