Get App

Heatwave Alert: गर्मी का कहर जारी! बच्चों की सुरक्षा के लिए जान लें ये जरूरी बातें

Heatwave Alert: देशभर में भीषण गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है, जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों पर पड़ रहा है। कई जगह तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों के समय में बदलाव और छुट्टियां जैसे कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें लू और तेज धूप से बचाया जा सके

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 8:52 AM
Heatwave Alert: गर्मी का कहर जारी! बच्चों की सुरक्षा के लिए जान लें ये जरूरी बातें
Heatwave Alert: कई स्कूल अब सुबह जल्दी क्लास ले रहे हैं, बीच-बीच में पानी पीने के लिए ब्रेक दे रहे हैं 

देशभर में इस समय भीषण गर्मी लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। तेज धूप और लू के कारण बच्चों की सेहत पर खतरा बढ़ता जा रहा है, जिसे देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। कई जगहों पर स्कूलों का समय बदला गया है तो कहीं छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं, ताकि बच्चों को दोपहर की तेज गर्मी से बचाया जा सके।

विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती गर्मी के साथ सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि जरा सी लापरवाही बच्चों के लिए गंभीर समस्या बन सकती है। ऐसे में माता-पिता और स्कूल दोनों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और जरूरी कदम उठाएं।

कई राज्यों में स्कूल बंद

झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में प्रशासन ने तेजी से कदम उठाए हैं। झारखंड में स्कूल अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं, जबकि ओडिशा में रेड अलर्ट के चलते कई जिलों में छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। छत्तीसगढ़ में गर्मी से बचाव के लिए समर वेकेशन पहले ही शुरू कर दी गई। कुछ जगहों पर स्कूल का समय घटाकर सुबह तक सीमित कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें