गर्मी का मौसम आते ही लोग ऐसे फलों की तलाश में रहते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ एनर्जी भी बनाए रखें। इन्हीं मौसमी फलों में एक नाम तारकुन यानी आइस एप्पल का भी है, जो अब शहरों में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ताड़ के पेड़ पर लगने वाला यह पारदर्शी और जेली जैसा फल स्वाद में हल्का मीठा होता है। इसे खाने से शरीर को ताजगी महसूस हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें पानी, मिनरल्स और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं।
