Kidney Detox Tips: किडनी हमारे शरीर का बेहद जरूरी अंग है। ये खून को साफ करती है, बॉडी में से जहरीली चीजों और गंदगी को भी बाहर करती है। शरीर में तरलता और जरूरी मिनरल का संतुलन बनाने में भी इसका रोल अहम होता है। लेकिन शराब का सेवन, खराब लाइफस्टाइल और कभी-कभी जेनेटिक कारणों से किडनी की सेहत बिगड़ने लगती है। ये कारण मिलकर कई बार हमें क्रोनिक किडनी रोग (CKD) की तरफ धकेल सकते हैं। इसलिए किडनी को अच्छी तरह से काम करने के लिए स्वस्थ आहार लेना जरूरी है। इसके अलावा, शरीर से विषाक्त चीजों को बाहर निकालने के लिए खूब पानी पीना चाहिए। सीकेडी ऐसी बीमारी है, जो समय के साथ बढ़ती है और इसे बदला नहीं जा सकता है। लेकिन इसे होने से रोकने की कोशिश हम जरूर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि हम पर्याप्त पानी पीएं और शराब से दूर रहें। इसके अलावा कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं जो प्राकृतिक रूप से किडनी को डिटॉक्सीफाई और साफ करते हैं।
