गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में रसीले और मीठे आमों की बहार छा जाती है। “फलों का राजा” कहा जाने वाला आम हर उम्र के लोगों की पहली पसंद बन जाता है। इसकी खुशबू और स्वाद इतना आकर्षक होता है कि इसे देखकर खुद को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। बच्चे हों या बड़े, हर कोई आम का बेसब्री से इंतजार करता है। लेकिन इसी बीच डायबिटीज के मरीजों के मन में एक चिंता भी घर कर जाती है कि कहीं इसका सेवन उनके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा न दे। मीठे स्वाद की वजह से अक्सर वो इसे खाने से हिचकिचाते हैं। ऐसे में ये सवाल बेहद जरूरी हो जाता है कि क्या डायबिटीज में आम खाना सुरक्षित है या नहीं, और अगर खाया जा सकता है तो कितनी मात्रा में इसे डाइट में शामिल करना सही रहेगा।
