Get App

नॉर्मल ECG के बाद भी हो सकती है दिल की बीमारी! इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज

कार्डियोवैस्कुलर सर्जन ECG रिपोर्ट नॉर्मल आना अच्छी बात जरूर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दिल से जुड़ी हर परेशानी को नजरअंदाज किया जा सकता है। कई बार शरीर ऐसे छोटे संकेत देता है, जिन्हें हम मामूली समझकर छोड़ देते हैं, जबकि इनपर ध्यान देना जरूरी है। क्योंकि नॉर्मल ECG के बाद भी कुछ संकेतों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 10, 2026 पर 11:32 AM
नॉर्मल ECG के बाद भी हो सकती है दिल की बीमारी! इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज

सिर्फ नॉर्मल ECG रिपोर्ट देखकर यह मान लेना सही नहीं है कि आपका दिल पूरी तरह हेल्दी है। ECG दिल की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी और धड़कन से जुड़ी कई जरूरी जानकारी देता है, लेकिन इससे दिल की हर बीमारी का पता नहीं चलता। डॉक्टरों के अनुसार, हार्ट डिजीज के कई संकेत शुरुआत में काफी हल्के होते हैं, जिन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। ऐसे में नॉर्मल ECG होने के बावजूद डॉक्टर से सलाह लेकर टेस्ट करवाना जरूरी है।

 

 कौन से टेस्ट करवाएं?

ECG दिल की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी को रिकॉर्ड करता है और डॉक्टरों को दिल की धड़कन और उसके काम करने के तरीके के बारे में जानकारी देता है। लेकिन सामान्य ECG का मतलब यह नहीं है कि दिल में कोई बीमारी या समस्या नहीं है। कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज है या नहीं, इसका पता केवल ECG से नहीं लगाया जा सकता। इसलिए लक्षण होने पर दूसरे जरूरी टेस्ट भी डॉक्टर की सलाह से करानी चाहिए।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें