Get App

Weight Loss: अदरक-तेजपत्ता वाली चाय से गल जाएगी चर्बी? जानिए सही तरीका

Ginger tea benefit: आजकल वजन घटाना हर किसी की जरूरत बन गया है। सोशल मीडिया पर कई घरेलू नुस्खे वायरल होते रहते हैं, जिनमें से एक है तेज पत्ते और अदरक की चाय से वजन घटाने का दावा। लेकिन क्या वाकई यह चाय असरदार है या सिर्फ एक और ट्रेंडिंग भ्रम? आइए जानें सच्चाई

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2025 पर 8:45 AM
Weight Loss: अदरक-तेजपत्ता वाली चाय से गल जाएगी चर्बी? जानिए सही तरीका
ginger tea benefit: तेज पत्ते में कई तरह के इसेंशियल ऑयल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं।

आजकल लगभग हर घर में एक ही बात सबसे ज्यादा सुनने को मिलती है वजन कैसे घटाएं? बढ़ते वजन से परेशान लोग अब ऐसे आसान नुस्खे ढूंढने लगे हैं, जिनसे बिना ज्यादा मेहनत या डाइटिंग के वजन कम हो जाए। सोशल मीडिया ने भी इसमें आग में घी डालने का काम किया है। हर दिन इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर नए-नए घरेलू उपाय वायरल हो रहे हैं, जिनमें से कुछ तो चमत्कारी बताए जाते हैं। इन्हीं में से एक है तेज पत्ते और अदरक की चाय पीने का दावा, जो वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का वादा करता है।

इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींच लिया है, लेकिन सवाल ये है कि क्या वाकई ये चाय इतनी असरदार है? क्या सिर्फ इसे पीने से वजन कम हो सकता है या फिर यह भी सोशल मीडिया के उन वायरल दावों में से एक है जो आधे सच और आधे भ्रम पर टिके होते हैं?

अदरक-तेजपत्ता चाय

इंस्टाग्राम पर “Hindi Weight Loss Tips” नाम के पेज ने दावा किया कि रोजाना अदरक और तेज पत्ते की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है और पाचन बेहतर होता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होने लगता है। इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और शेयर भी किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें