Get App

Weight Loss: बेली फैट से परेशान हैं? संतरा देगा राहत, जानें सेवन का सही तरीका

Oranges for Weight Loss: पोषक तत्वों से भरपूर संतरा स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद फल है। कम कैलोरी, हाई फाइबर और विटामिन-C से भरपूर संतरा मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन घटाने और पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। रोजाना संतरा खाने से शरीर फिट और एनर्जेटिक बना रहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 8:16 AM
Weight Loss: बेली फैट से परेशान हैं? संतरा देगा राहत, जानें सेवन का सही तरीका
Oranges for Weight Loss: संतरे के छिलके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। इसमें विटामिन C कूट-कूट कर भरी होता है।

पोषक तत्वों से भरपूर संतरा फायदेमंद रहता है। सेहत के साथ-साथ फिटनेस के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये फल न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है। बल्कि शरीर को अंदर से तरोताजा रखने का भी काम करता है। संतरे में कैलोरी की मात्रा कम होती है। फाइबर और विटामिन-C भरपूर पाया जाता है। जो वजन नियंत्रित रखने में मददगार साबित होता है। ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है। जिससे फैट बर्न करने की प्रक्रिया तेज होती है और पेट की जिद्दी चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बढ़ते वजन और सुस्ती से परेशान रहते हैं। ऐसे में संतरा एक नेचुरल और आसान विकल्प बन सकता है, जिसे डाइट में शामिल करना भी बेहद सरल है।

रोजाना एक संतरा खाने से न सिर्फ पाचन बेहतर रहता है। बल्कि शरीर हल्का महसूस करता है। दिनभर एनर्जी बनी रहती है। यही वजह है कि हेल्दी और एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए संतरे को खास माना जाता है।

सुबह खाली पेट संतरा खाने के फायदे

दिन की शुरुआत खाली पेट संतरा खाने से पाचन तंत्र सक्रिय रहता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें