सेंधा नमक, जिसे रॉक साल्ट भी कहा जाता है, अक्सर हमारे भोजन और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। इसे व्रत में, आयुर्वेदिक नुस्खों में और पारंपरिक व्यंजनों में शामिल किया जाता है। इसमें सिर्फ सोडियम ही नहीं, बल्कि कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और ब्रोमीन जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो इसे साधारण नमक से अलग और खास बनाते हैं। लोग इसे हेल्दी विकल्प समझते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका अधिक सेवन सेहत के लिए खतरा भी बन सकता है? अधिक सेंधा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, पाचन प्रभावित हो सकता है और थायरॉइड की समस्या भी उभर सकती है।
इसलिए इसे समझदारी से इस्तेमाल करना जरूरी है। जानिए कैसे सेंधा नमक आपके स्वास्थ्य को फायदा और नुकसान दोनों पहुंचा सकता है, ताकि आप इसे सुरक्षित तरीके से अपने भोजन में शामिल कर सकें।
हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट पर असर
ज्यादा सेंधा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। सोडियम की अधिकता से हृदय और आर्टिरीज पर दबाव पड़ता है। जिन लोगों को हाइपरटेंशन या हार्ट से जुड़ी समस्या है, उन्हें सेंधा नमक बेहद सावधानी से लेना चाहिए।
थायरॉइड स्वास्थ्य पर बुरा असर
सेंधा नमक में आयोडीन की मात्रा सीमित होती है। आयोडीन की कमी थायरॉइड फंक्शन को प्रभावित कर सकती है। इससे वजन में बदलाव, मेटाबॉलिक दिक्कतें और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अधिक सेवन से पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है। जी मिचलाना, उल्टी, डायरिया और गैस्ट्रिक समस्याएं जैसे एसिड रिफ्लक्स या अल्सर की संभावना बढ़ जाती है। पाचन कमजोर लोगों के लिए सेंधा नमक की ज्यादा मात्रा खतरनाक हो सकती है।
सोडियम अधिक होने की वजह से शरीर से पानी बाहर खिंचता है। इससे डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, बेहोशी, ब्लोटिंग और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जो लोग हार्ड वर्कआउट करते हैं, उन्हें ये विशेष ध्यान रखना चाहिए।
सेंधा नमक स्किन के लिए भी हानिकारक हो सकता है। ज्यादा इस्तेमाल करने या त्वचा के संपर्क में आने से जलन, खुजली और ड्राइनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। छोटे बच्चों और पालतू जानवरों वाले घरों में इसे संभालकर इस्तेमाल करना चाहिए।
किडनी और दिल से जुड़ी बीमारी वाले
प्रेग्नेंट महिलाएं और बुजुर्ग
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।