Gold Rate Today: सोने की कीमत में तेजी लौट आई है। 2 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 135220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 135070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,310.89 डॉलर प्रति औंस पर है। शॉर्ट टर्म में अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतें एक सीमित दायरे में रहने की संभावना जताई जा रही है।
सोने की कीमतें साल 2025 के दौरान 73.45 प्रतिशत मजबूत हुई हैं। 2026 में इनमें और तेजी आने की उम्मीद की जा रही है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 135220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 123790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 123810 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 135070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 135070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 123810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी में 2 जनवरी की सुबह भी गिरावट है। कीमत 237900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। सालाना आधार पर चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है और लगभग 164 प्रतिशत मजबूत हुई है। मजबूत औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी और ग्लोबल सप्लाई में लगातार कमी इसके पीछे अहम कारण हैं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी के निर्यात पर चीन के नए नियंत्रण से वैश्विक आपूर्ति पर असर पड़ने का अनुमान है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक और ग्लोबल फैक्टर्स दोनों का असर होता है।