Bank Holiday: कल 2 जनवरी को बंद रहेंगे बैंक, जनिये RBI ने क्यों दी है शुक्रवार की छुट्टी
Bank Holiday: नया साल 2026 शुरू हो चुका है। नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को कई राज्यों में बैंक बंद रहे। बैंक अब कई राज्यों में कल शुक्रवार 2 जनवरी को भी बंद रहने वाले हैं
Bank Holiday: नया साल 2026 शुरू हो चुका है। नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को कई राज्यों में बैंक बंद रहे। बैंक अब कई राज्यों में कल शुक्रवार 2 जनवरी को भी बंद रहने वाले हैं। बहुत से लोग जनवरी में बैंक से जुड़े काम निपटाने की सोच रहे हैं तो पहले जनवरी की बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर लें। जनवरी 2026 में छुट्टियां सिर्फ रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की वजह से ही नहीं होंगी, बल्कि अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और खास मौकों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।
2 जनवरी 2026 को बंद रहेंगे बैंक
नए साल का जश्न और मन्नम जयंती के कारण आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में 2 जनवरी की छुट्टी रहेगी। नए साल के मौके पर देश के कई हिस्सों में जश्न का माहौल रहता है, वहीं कुछ राज्यों में यह दिन सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी खास होता है। नए साल का जश्न और मन्नम जयंती खास तौर पर केरल में महत्वपूर्ण मानी जाती है। मन्नम जयंती समाज सुधारक और नायर समाज के महान नेता मन्नतु पद्मनाभन के योगदान को याद करने का दिन है। तब यहां केरल में छुट्टी होती है।
छुट्टियों की लिस्ट
1 जनवरी 2026 (गुरुवार): नए साल और गान-न्गई के कारण आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक बंद
2 जनवरी 2026 (शुक्रवार): नए साल का जश्न और मन्नम जयंती के कारण आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी
3 जनवरी 2026 (शनिवार): हजरत अली का जन्मदिन, लखनऊ में बैंक बंद
4 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे, पूरे देश में बैंक बंद
10 जनवरी 2026 (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार, सभी बैंक बंद
11 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे
12 जनवरी 2026 (सोमवार): स्वामी विवेकानंद जयंती, कोलकाता में बैंक बंद
14 जनवरी 2026 (बुधवार): मकर संक्रांति / माघ बिहू, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में छुट्टी रहेगी।
15 जनवरी 2026 (गुरुवार): पोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल / मकर संक्रांति, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
16 जनवरी 2026 (शुक्रवार): तिरुवल्लुवर दिवस, चेन्नई में छुट्टी
17 जनवरी 2026 (शनिवार): उझावर थिरुनाल, चेन्नई में बैंक बंद।
18 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे
23 जनवरी 2026 (शुक्रवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी, अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद।
24 जनवरी 2026 (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार, सभी बैंक बंद।
25 जनवरी 2026 (रविवार): वीकली हॉलिडे
26 जनवरी 2026 (सोमवार): गणतंत्र दिवस, देश के ज्यादातर शहरों में बैंक बंद
हालांकि बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। बेहतर यही है कि जरूरी ब्रांच से जुड़े काम छुट्टियों से पहले ही निपटा लिए जाएं, ताकि नए साल में किसी तरह की परेशानी न हो।