क्या आपने कभी सोचा है कि कोई व्यक्ति गहरी नींद में होते हुए भी उठकर चलने लगे, दरवाजा खोल दे या घर के बाहर तक निकल जाए और उसे इसका बिल्कुल भी एहसास न हो? यह सुनने में अजीब जरूर लगता है, लेकिन ऐसी स्थिति वास्तव में होती है, जिसे मेडिकल भाषा में स्लीपवॉकिंग (Somnambulism) कहा जाता है। इस दौरान व्यक्ति आधी नींद और आधी जागी अवस्था में होता है, इसलिए वह सामान्य गतिविधियां कर सकता है, लेकिन उसे कुछ याद नहीं रहता।
