आयुर्वेद के अनुसार शरीर में होने वाली ज्यादातर बीमारियों की जड़ वात, पित्त और कफ का असंतुलन माना जाता है। यदि ये तीनों दोष संतुलित रहें तो शरीर स्वस्थ रहता है, जबकि इनके बिगड़ने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं शुरू हो सकती हैं। स्वामी रामदेव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ आसान घरेलू उपाय बताए हैं, जिन्हें रोजमर्रा की जीवनशैली में अपनाया जा सकता है। हालांकि किसी भी गंभीर बीमारी या लंबे समय तक रहने वाली समस्या में डॉक्टर या योग्य आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।
