वजन बढ़ने की समस्या होने पर ज्यादातर लोग तले-भुने और जंक फूड को ही जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन यह पूरी सच्चाई नहीं है। रोजमर्रा की डाइट में शामिल कुछ सब्जियां भी अनजाने में वजन बढ़ाने का कारण बन सकती हैं। वेट लॉस के लिए केवल कम खाना काफी नहीं होता, बल्कि सही फूड का चुनाव और संतुलित मात्रा भी उतनी ही जरूरी है। कई सब्जियां पोषण से भरपूर होती हैं, लेकिन इनमें मौजूद ज्यादा कैलोरी, स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट वजन घटाने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं।
