Get App

त्वचा पर उभर रहे मस्सों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है वायरस का असर, जानें एक्सपर्ट की राय

Health Tips: आजकल मस्सों की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के कारण होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते सही पहचान और इलाज से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। अंबाला के होम्योपैथिक डॉक्टरों के अनुसार कुछ दवाइयां और जरूरी सावधानियां मस्सों को जड़ से खत्म करने में मददगार साबित हो सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2026 पर 1:09 PM
त्वचा पर उभर रहे मस्सों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है वायरस का असर, जानें एक्सपर्ट की राय
कई लोग मस्सों को हटाने के लिए चूना, तेज केमिकल या घरेलू उपाय इस्तेमाल करने लगते हैं।

आजकल बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ते प्रदूषण और कमजोर इम्यूनिटी की वजह से त्वचा संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन्हीं में से एक परेशानी है मस्से, जो शुरुआत में छोटे और सामान्य दाने जैसे दिखाई देते हैं, लेकिन समय के साथ चेहरे, गर्दन, हाथों या पैरों की खूबसूरती को प्रभावित करने लगते हैं। कई लोग इन्हें मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कुछ लोग इन्हें हटाने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाने लगते हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि मस्से सिर्फ स्किन की सामान्य समस्या नहीं, बल्कि वायरल संक्रमण का संकेत भी हो सकते हैं।

गलत तरीके अपनाने से यह परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि मस्सों के शुरुआती संकेतों को समय रहते पहचाना जाए और सही इलाज की जानकारी ली जाए, ताकि ये समस्या बढ़ने से पहले ही नियंत्रित की जा सके।

आखिर क्यों होते हैं मस्से?

डॉक्टरों के मुताबिक, मस्से मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस यानी HPV की वजह से होते हैं। ये वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, उसकी इस्तेमाल की चीजें साझा करने या त्वचा पर मौजूद छोटे कट के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें