Get App

Weight Gain Tips: वजन बढ़ाना है तो ये देसी नुस्खा आजमाएं, 15 दिन में असर दिखेगा

Weight Gain Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को अंदर से मजबूत रखना जरूरी है। इसके लिए महंगे सप्लीमेंट्स नहीं, बल्कि देसी उपाय भी कारगर होते हैं। छुहारा ऐसा ही एक ड्राई फ्रूट है, जो दूध के साथ लेने पर ज्यादा फायदा देता है। आयुर्वेद में इसे ताकत और ऊर्जा बढ़ाने वाला माना गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2025 पर 8:23 AM
Weight Gain Tips: वजन बढ़ाना है तो ये देसी नुस्खा आजमाएं, 15 दिन में असर दिखेगा
Weight Gain Tips: छुहारे में मौजूद विटामिन C और विटामिन D त्वचा को पोषण देते हैं।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को अंदर से मजबूत रखना सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। इसके लिए लोग महंगे सप्लीमेंट्स और तरह-तरह के ड्राई फ्रूट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन एक देसी विकल्प ऐसा भी है जो कम खर्च में ज्यादा फायदा देता है—छुहारा। अक्सर इसे साधारण समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि सही तरीके से सेवन करने पर ये शरीर की कई कमियों को दूर कर सकता है। खासतौर पर सुबह दूध के साथ लिया गया छुहारा शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने का काम करता है। आयुर्वेद में इसे प्राकृतिक ताकत बढ़ाने वाला आहार माना गया है, जो शरीर को धीरे-धीरे मजबूत बनाता है।

दूध और छुहारे का ये कॉम्बिनेशन न सिर्फ पोषण देता है, बल्कि रोजमर्रा की थकान, कमजोरी और सुस्ती से भी राहत दिलाता है। नियमित सेवन से शरीर में होने वाले सकारात्मक बदलाव खुद महसूस होने लगते हैं।

वजन बढ़ाने में असरदार

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो दूध में भिगोया हुआ छुहारा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। रोज सुबह खाली पेट इसे खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा और प्रोटीन मिलता है। दूध और छुहारा दोनों ही मसल्स और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। करीब 15 दिन से एक महीने में असर दिखने लगता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें