नाखूनों को आमतौर पर लोग सिर्फ सजावट और साफ-सफाई का हिस्सा मानते हैं, लेकिन मेडिकल दुनिया में इन्हें शरीर की सेहत का एक छोटा सा ‘संकेतक’ माना जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि नाखून कई बार अंदरूनी स्वास्थ्य की ऐसी झलक दिखा देते हैं, जिसे सामान्य नजरअंदाज कर देता है। पुराने समय में जब खून की जांच, स्कैन और आधुनिक टेस्ट उपलब्ध नहीं थे, तब चिकित्सक शरीर की स्थिति समझने के लिए आंख, त्वचा, जीभ और नाखूनों का बारीकी से निरीक्षण करते थे।
