Get App

White Hair: समय से पहले दिखें सफेद बाल तो हो जाएं सतर्क, दिल की सेहत से जुड़ा हो सकता है मामला

White Hair: रिपोर्ट के अनुसार, कम उम्र के पुरुषों में गंजापन और समय से पहले बालों का सफेद होना हृदय रोग के बढ़ते खतरे से जुड़ा हो सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि ये संकेत केवल पुरुषों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि महिलाओं में भी इसी तरह दिल की बीमारी का जोखिम बढ़ा सकते हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड May 06, 2026 पर 10:45 AM
White Hair: समय से पहले दिखें सफेद बाल तो हो जाएं सतर्क, दिल की सेहत से जुड़ा हो सकता है मामला
White Hair: कई बार दिल की बीमारी का पता तब चलता है जब हार्ट अटैक हो चुका होता है।

आज की तेज-रफ्तार जिंदगी में दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और कोरोनरी हार्ट डिजीज (CHD) उनमें सबसे खतरनाक मानी जाती है। ये स्थिति तब पैदा होती है जब दिल की धमनियां संकरी या ब्लॉक हो जाती हैं, जिससे खून और ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित होती है। शुरुआत में इसके लक्षण हल्के हो सकते हैं या कई बार बिल्कुल नजर नहीं आते, लेकिन समय के साथ ये समस्या गंभीर रूप ले सकती है। अनियमित खानपान, तनाव, धूम्रपान और खराब लाइफस्टाइल इसके बड़े कारण माने जाते हैं। यही वजह है कि आज ये बीमारी कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिल रही है। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो ये हार्ट अटैक जैसी खतरनाक स्थिति तक पहुंच सकती है। इसलिए दिल की सेहत को नजरअंदाज करना बिल्कुल भी सही नहीं है।

समय से पहले सफेद बाल

हाल ही में हुई रिसर्च में एक दिलचस्प और हैरान करने वाली बात सामने आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, कम उम्र में बालों का सफेद होना या गंजापन दिल की बीमारी के खतरे का संकेत हो सकता है। यानी ये सिर्फ उम्र बढ़ने की निशानी नहीं, बल्कि शरीर के अंदर चल रही किसी समस्या का इशारा भी हो सकता है।

रिसर्च क्या कहती है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें