कैंसर दुनियाभर में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों में शामिल हो चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की नई रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले सालों में कैंसर के मामलों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। अनुमान है कि साल 2050 तक दुनिया में हर साल कैंसर के नए मामलों की संख्या करीब 3.5 करोड़ तक पहुंच सकती है, जबकि वर्तमान में ये आंकड़ा लगभग 2.06 करोड़ प्रति वर्ष है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की बड़ी आबादी किसी न किसी रूप में कैंसर से प्रभावित होगी।
