Get App

Health Tips: सर्दियों में ये फल बन सकते हैं बीमारी की वजह, जानें पूरी लिस्ट

Health Tips: सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर होने से सर्दी-जुकाम और खांसी की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। कुछ फल जो गर्मियों में फायदेमंद होते हैं, ठंड में शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में किन फलों को खाने से बचना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 29, 2025 पर 10:01 AM
Health Tips: सर्दियों में ये फल बन सकते हैं बीमारी की वजह, जानें पूरी लिस्ट
Health Tips: स्ट्रॉबेरी में ठंडक देने वाले तत्व मौजूद होते हैं, जो सर्द मौसम में शरीर में कफ बढ़ा सकते हैं।

सर्दियां शुरू होते ही शरीर पर ठंड का असर दिखने लगता है। इस मौसम में हमारी इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है, जिससे सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि गलत फल या भोजन का सेवन शरीर को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान कर सकता है। कई ऐसे फल हैं जो गर्मियों में ठंडक देने और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन सर्द मौसम में यही फल इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकते हैं और कफ बढ़ा सकते हैं। अक्सर लोग बिना सोचे-समझे हर मौसम में वही फल खाते रहते हैं, जो सेहत पर गलत असर डालते हैं।

इसलिए सर्दियों में किन फलों से दूरी बनाए रखनी चाहिए और कौन से फल शरीर को गर्म और तंदुरुस्त रखते हैं, ये जानना जरूरी है। चलिए जानते हैं वे फल जो ठंड के मौसम में खाने से नुकसान कर सकते हैं।

खीरा और तरबूज

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाले खीरा और तरबूज सर्दियों में सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ये शरीर का तापमान घटाते हैं, जिससे सर्दी और खांसी की समस्या बढ़ जाती है। जिन लोगों को पहले से ही जुकाम या कफ की शिकायत है, उन्हें इन फलों से दूरी बनानी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें